थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दी गयी गांधी पार्क में लोगों को इंट्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना काल के बीच छह महीने बाद गुरुवार से गांधी पार्क पब्लिक के लिए खोल दिया गया। हालांकि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही पार्क में लोगों को इंट्री दी जा रही है। पार्क खुलने के बाद लोग वहां मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। मेयर सुनील उनियाल गामा भी लोगों से मिलने पार्क में पहुंचे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को पार्क खोलने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई। मेयर गामा ने बताया कि शुरुआत में ट्रायल के तौर पर रोजाना सुबह पांच से आठ बजे तक खोला जाएगा। कुछ दिन स्थिति को देखने के बाद शाम को भी पार्क में इंट्री दी जाएगी। कोरोना लॉकडाउन के चलते दून के सबसे बडे़ गांधी पार्क को मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था। मेयर के निर्देश पर बीते एक सप्ताह से पार्क की सफाई का काम चल रहा था। पार्क के गेट पर दो गार्ड तैनात करने सैनिटाइजर मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर गामा ने बताया कि गांधी पार्क में अभी केवल मॉर्निंग वॉक करने वाले ही जा सकेंगे। ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ही इन दोनों को शुरू किया जाएगा। गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन बनकर तैयार हो गया है। अमृत योजना के तहत लगे म्यूजिकल फाउंटेन में गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों के साथ ही देशभक्ति गीत बजेंगे। रंग-बिरंगी लाइट के बीच फव्वारा और संगीत लोगों को आकर्षित करेगा। इसका ट्रायल सफल हो चुका है। अमृत योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने म्यूजिकल फाउंटेन का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440