समाचार सच, देहरादून। आज 11:30 बजे तुनिया से ऊपर दमन-देसऊ रोड़ पर एक मोटरसाइकिल सख्या यूके 07 के 4938 सवार आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति सबला पुत्र घेमाडू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बगासा अतलेऊ थाना कालसी जनपद देहरादून की सिर व शरीर में गम्भीर चोटें आनें से मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा मोटरसाइकिल में पीछे बैठा व्यक्ति नवीन पुत्र सबला उम्र-16 वर्ष निवासी ग्राम बगासा अतलेऊ थाना कालसी जनपद देहरादून घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से विकासनगर चिकित्सालय भेजा गया। जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया है। मृतक व घायल आपस में पिता पुत्र हैं। प्रथम दृष्टया ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गिर जानें तथा ट्रैक्टर के नीचे आनें से सिर और शरीर में आयी गंभीर चोटों से मृतक की मृत्यु होना पाया गया है। विस्तृत जाँच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होनें पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












