सुबह उठने के बाद होती है थकान, तो शरीर में है इस विटामिन की कमी!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कभी – कभी नींद पूरी होने के बाद भी सुबह उठने पर थकान महसूस होती है। शारीरिक रूप से थका होने के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। कभी चक्घ्कर आते हैं, बॉडी पेन रहता है, कमजोरी महसूस होती है साथ ही किसी कार्य पर फोकस भी नहीं कर पाते हैं। इस बीमारी की जड़ विटामिन बी 12 हो सकती है। विटामिन बी 12 की कमी से इस तरह समस्घ्या उत्घ्पन्घ्न हो सकती है। तो आइए जानते हैं विटामिन बी-12 के बारे में। बौर बी 12 की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है-

विटामिन बी 12 की कमी होने पर नजर आने वाले लक्षण

  • वजन तेजी से गिरना
  • भूख नहीं लगना
  • बेहोशी जैसा लगना
  • सिर दर्द होना
  • दिल की धड़कन तेज होना

विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करेंगे ये फल और सब्जी –

चुकंदर – विटामिन बी 12 की कमी होने पर चुकंदर का सेवन करें। प्रतिदिन सलाद के साथ एक गोल स्लाइस चुकंदर की खाएं। इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है। खून की कमी होने पर ब्लड सेल्स प्रोपर नहीं बन पाते हैं और थकान महसूस होती है। इसमें मुख्घ्य रूप से आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।

डेरी प्रोड्क्टस – डेरी प्रोडक्ट्स में भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही रोज एक गिलास दूध भी पीना जरूरी होता है। अगर आप दूध नहीं पी सकते हैं तो दही या छाछ का सेवन जरूर करें। इससे शरीर में मौजूद जरूरी तत्वों की कमी पूरी होती है। दही में जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।

ब्रोकली – यह विटामिन बी 12 से भरपूर होता है। इसे रीच फूड या सुपर फूड भी कहते हैं। शरीर में विटामिन बी 12 के साथ फोलेट होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।

पनीर – पनीर भी विटामिन बी 12 सबसे अधिक पाया जाता है। साथ ही कॉटेज चीज में भी बी 12 मौजूद होता है। इसलिए अधिक से अधिक इसका सेवन करना चाहिए।

सीरीयल्स – विटामिन बी 12 नॉनवेज और अंडे में भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन वेजिटेरियन होने के नाते ओट्स और मूसली विटामिन बी12 का अच्घ्छा स्त्रोत है। ध्यान रहे कि होल ग्रेन सीरीयल्स ही लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440