फाईनेंस कंपनी ने लगाया उपभोक्ताओं को चूना, लाखों की रकम लेकर चंपत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निजी फाईनेंस कंपनी का सीएमडी लोगों की लाखों की रकम लेकर चंपत हो गया। इस मामले में कंपनी के ही मैनेजर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कैमुना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के मैनेजर ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व कालाढूंगी रोड में ब्लॉक चौराहे के पास ब्रांच खुली तो वह कंपनी से जुड़ा। कंपनी के सीएमडी अलीगंज लखनउफ निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना पुत्र कैलाश नाथ अस्थाना यहां आकर मीटिंग करता रहा और स्टाफ को कंपनी की योजनाएं बताता रहा। उसने कंपनी में लोगों को प्रलोभन देने के लिए कई लुभावनी स्कीमें भी संचालित की थी। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग कंपनी में अपना पैसा निवेश करते रहे। परिपवक्ता अवधि पूरी होने पर कुछ लोगों को तो पैंसे लौटा दिये गये। लेकिन सीएमडी ने वर्ष 2019 में कंपनी को बंद कर दिया और चंपत हो गया। इसके बाद उसने कई बार सीएमडी से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। मैनेजर के अनुसार सीएमडी कई लोगों की लगभग 22 लाख से अधिक की रकम डकार गया है। उसने आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440