समाचार सच. स्वास्थ्य डेस्क। कहते हैं कि प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है, इससे व्यक्ति अपने उन कार्यों के भी सिद्ध कर लेता है, जो उनको असंभव दिखाई देते हैं।
- आजकल युवा प्रेयर की ओर आकर्षित हो रहे हैं। स्टडी और करियर में व्यस्त होने के बावजूद भी रोज शाम को मंदिरों में दीपक नहीं भूलते।
- युवा इसे समाज की परम्परा बताते हैं तो किसी के लिए प्लेनेट की शांति के लिए आवश्यक उपाय। मंदिरों में अक्सर सूर्याेस्त के बाद पीपल के वृक्ष व भगवान की मूर्ति के आगे युवक-युवतियां को दीप जलाते देखा जा सकता है।
आइए देखते हैं कब और कहां जलाएं दीप ताकि आपकी प्रॉब्लम दूर हो सके।
-सोमवार के दिन शिवजी के मंदिर में दीप जलाने से युवतियों को मनवांछित वर मिलता है एवं शादी भी जल्दी हो जाती है। लव मैरिज करने की इच्छा रखने वालों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।
-मंगलवार को विष्णु मंदिर व केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से हेल्थ व फिटनेस मिलती है।
-बुधवार के दिन विष्णु के दिन विष्णु भगवान और गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं। इससे फिजुलखर्ची कम होगी। बाधाएं दूर होंगी।
-बृहस्पतिवार के दिन मंदि या केले के वृक्ष तले दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही रूकावटें दूर होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं।
-शुक्रवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में घी का दीपक जलाने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सौभाग्य मिलता है।
-शनि से परेशान लोगों के लिए हनुमान जी के आगे व पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से जीवन की हर परेशानियां दूर होती हैं खासकर कॅरियर की उलझनें कम होती है।
-शनिवार के दिन हनुमान मंदिर व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से शनि के नेगेटिव प्रभाव से शांति मिलती है। जिनका स्टडी में मन नहीं लगता उन्हें ये उपाय करना चाहिए।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


