पूर्व विधायक की वोटरों को अजीब चेतावनी, कहा-मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में पड़ेंगे कीड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी दौरान पूर्व विधायक के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल बढ़ा दी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकियों के निर्माण और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पहले करीब 20 फीट की गहराई पर गंदा पानी मिलता था, लेकिन उनके कार्यकाल में लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए काम किया गया।

अपने कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता भाषण के दौरान काफी उत्साहित नजर आए। इसी बीच मतदाताओं को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में कीड़े पड़ेंगे।” उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   रक्षाबंधन पर बहनों को धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक हलकों में भी इस टिप्पणी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, पूर्व विधायक ने यह बात किस संदर्भ में कही, इसे लेकर समर्थकों और अन्य लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -   जेल में हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण शुरू

जन्मदिन समारोह में संजय गुप्ता ने अपने राजनीतिक कार्यकाल और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य किए गए।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और समर्थकों ने पूर्व विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच आयोजित कार्यक्रम में स्वामी यतीश्वरानंद और श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

पूर्व विधायक का बयान सामने आने के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। फिलहाल “मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में कीड़े पड़ेंगे” वाला उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा और वायरल वीडियो का केंद्र बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440