पूर्व सांसदों ने लगाया राज्य सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप

खबर शेयर करें

भाजपा सरकार नहीं कर रही चुनाव के समय जनता से किये वायदे पूरे : कांग्रेस

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व सांसदों ने राज्य सरकार पर विकास कार्याें को ठप करने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय जनता से किये वायदे को पूरा नहीं किया हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता राज्य से भाजपा का सूपड़ा साफ करके अपना बदला लेगी।

उक्त बात यहां स्वराज आश्रम में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह और केसी सिंह बाबा ने कही। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के समय जनता से किये किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया।

पूर्व सांसदों ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार को 3 साल पूरे होने वाले हैं लेकिन न तो प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल पा रहा है ना ही विकास के कार्य हो रहे है, उल्टा महंगाई कम करने का वादा करने वाली सरकार अपने कार्यकाल को महंगाई को चरम सीमा पर ले कर जा रही है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल हाईवे पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन गहरी खाई में गिरे

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ घर घर जाकर इनकी जनविरोधी नीतियों को उजागर करने वाली है। उनका कहना था कि कांग्रेस अब पूर्ण रूप से एकजुट है और आगामी 2022 में इस राज्य से भाजपा का सूपड़ा साफ करके ही दम लेगी।

महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को भी एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय खोलने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक राज्य सरकार तो गैरसैण की कोई सुध नहीं ले रही है, लिहाज़ा यदि केंद्रीय विद्यालय गैरसैंण में खुलता है तो रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी वैश्य महासभा को मिला नया नेतृत्व: निर्विरोध अध्यक्ष बने राजीव अग्रवाल, कांटे की टक्कर में दिनेश गुप्ता बने महामंत्री

वहीं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने आरोप लगाया कि गन्ना किसान इस समय परेशान है और उनका लंबे समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है, अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में मैदानी इलाकों में उद्योग धंधे बंद हो जाएंगे और रोजगार बिल्कुल समाप्त हो जाएगा।

पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, शहर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व शहर अध्यक्ष हरीश मेहता सहित आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440