
समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, उत्तराखंड प्रदेश की ओर से हल्द्वानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। रामलीला मोहल्ला स्थित राम मंदिर धर्मशाला में आयोजित शिविर में करीब 33 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
शिविर का आयोजन 3 अक्टूबर शनिवार को सुबह 10 बजे से किया गया। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के साथ ज्योति नेत्रालय एवं फूलदेई जन कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित इस कैंप में विभिन्न विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में नेत्र परीक्षण, दंत जांच, फिजियोथेरेपी तथा फिजिशियन परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही। फाउंडेशन की अध्यक्षा सीमा देवल ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और रेनू अधिकारी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में विवेक कश्यप, रजत महेश्वरी, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, रिशु अग्रवाल और तरुण सक्सेना शामिल रहे। पंडित विवेक शर्मा की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन अटल भारत सम्मान फाउंडेशन की महासचिव शालिनी गुप्ता ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष कुसुम लता और उपाध्यक्ष बीनू ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में मरीजों के पंजीकरण और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मालती केसरवानी, दीपा जायसवाल और डॉली जायसवाल सहित टीम के सदस्यों ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
इस दौरान अंजलि अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, मंजू देवल, नीतू देववंशी, पूनम अग्रवाल और रितु अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फाउंडेशन की टीम ने शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



