मादक पदार्थों की बिक्री से परेशान गांधीनगर क्षेत्रवासियों ने लगाई एसपी सिटी से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गांधीनगर क्षेत्र मादक पदार्थों की बिक्री का गढ़ बना हुआ है। यहां नशे के सौदागर बेखौफ होकर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने एसपीसिटी से इस कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस दौरान गांधीनगर के क्षेत्रवासियों का कहना था कि क्षेत्र पूरी तरह मादक पदार्थों की बिक्री का गढ़ बन गया है। नशे के सौदागर बेखौफ होकर मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। इतना ही नहीं नशे के इस कारोबार में छोटे-छोटे बच्चों तक को धकेला जा रहा है। जिससे छात्र व युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसता चला जा रहा है। मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री होने से क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां लगातार बनी रहती हैं। घरों के बाहर तक तस्करों की घ्सक्रियता बनी रहती है और विरोध करने पर लोगों को डराया-धमकाया जाता है। इतना ही नहीं नशे के सौदागर मारपीट करने से भी बाज नहीं आते हैं। लोगों ने एसपी को बताया कि कई बार क्षेत्र में नशे के कारोबार की शिकायत पुलिस-प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन इस पर रोक लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते नशे के सौदागरों के हौंसले बुलंद होते चले जा रहे हैं और छात्र व युवा वर्ग का भविष्य गर्त में जा रहा है। वहीं लोगों ने गांधीनगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सराहना भी की। साथ ही कहा कि सीसीटीवी कैमरे से यह कारोबार रूकने वाला नहीं है। इसके लिए पुलिस को बड़े स्तर पर अभियान छेड़ने की आवश्यकता है। एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों से कहा कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान छेड़े हुए है। जिसके तहत तस्करों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में नशे का कारोबार रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में पार्षद रोहित कुमार, नफीस अहमद, अबू तस्लीम, नितिन पाल, सचिन भारती, मो. अरबाज, अजहर मलिक, इमरान सैफी, शानू आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440