कुछ छोटे उपाय से पाये ज्योतिष दोष से मुक्ति, घर में उग जाए पीपल का पेड़ तो क्या करें

खबर शेयर करें

Get rid of astrology defects with some small measures, what to do if Peepal tree grows in the house

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद शुभ माना गया है। पीपल के पेड़ को देवी देवताओं का घर भी कहा जाता है। पीपल का पेड़ सभी पेड़ों में श्रेष्ठ बताया गया है। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा होती है, इसे कभी भी काटा नहीं जाता, सालों साल पूरा पीपल का पेड़, कितना भी पुराना क्यों ना हो पूजा हमेशा जाता है। लेकिन पीपल के पेड़ का घर के किस कोने में भी उग जाना बहुत अशुभ होता है।

अकसर ये चीज देखी गई है कि कई पर घर की छत पर या किसी दीवार के सहारे पीपल का पेड़ निकल जाता है और फिर हमें ये बात समझ नहीं आती की हमें उसका क्या करना चाहिए उसे रखें या हटा दें। अगर ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो पीपल का पेड़ जहां भी उगा है उसको थोड़ा से बड़ा हो जाने दें उसके बाद उसे मिट्टी के साथ खोदकर किसी दूसरी जगह पर लगा दें। ऐसा करने से ये पेड़ नष्ट नहीं होगा और दूसरी जगह यह अच्छी तरह से बड़ा भी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह

क्या करें , क्या ना करें
अगर आपके घर में पीपल का पेड़ बार बार एक ही जगह पर उग रहा है तो आप 45 दिन तक पीपल के उस पौधे की पूजा करें और उस पर कच्चा दूध चढ़ाते रहें। इसके बाद पीपल के पौधे को जड़ समेत किसी दूसरे जगह पर लगा दें।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: अष्टमी श्राद्ध शनिवार, 03 अक्टूबर को किया जायेगा, कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो घर में पीपल के पेड़ होना या पीपल के पेड़ की छाया पड़ना अशुभ माना गया है। उस घर की प्रगति में बाधा आती है। इससे घर परिवार के सदस्यों की तरक्की धीरे धीरे कम होने लगती है और घर पर आर्थिक आने लगता है। आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग गया है तो रविवार के दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करके उसे हटा सकते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440