अदरक में जिंक, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई लोग ऐसे हैं जो पूरे दिन एनर्जेटिक रहें इसके लिए सुबह-सुबह अदरक वाली चाय पीते हैं। ताकि वह पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहें। खासकर इंडियन किचन में अदरक के बिना खाना अधूरा है। सब्जी में तो अदरक डाली ही जाती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि आयुर्वेद के मुताबिक अदरक स्वास्थ्य के हिसाब से भी काफी ज्यादा फायदेमंद है। अदरक में जिंक, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट या आयुर्वेद के मुताबिर अगर एक महीने तक अदरक लगातार खाया जाए तो हाई कोलेस्ट्रॉल, आर्थराइटिस, कैंसर और पेट संबंधी बीमारियों से एक हद तक निजात तो जरूर मिल जाएगा।

पेट की बीमारियों में है फायदेमंद
अगर आप थोड़ा अदरक भी हर रोज खाते हैं। तो इससे पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता हैं। अदरक में पाई जाने वाली फेनोलिक एसिड पेट की जलन-एसिडिटी को कम करती है। अदरक हमारे पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ गैस, दर्द, दस्त को दूर करती है। कब्ज की समस्या को भी दूर करती है।

कैंसर से बचाव
अदरक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में भी मददगार होती है। इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर पैदा करने वाले सेल्स से लड़ती है और उसकी रोकथाम करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक में एपोप्टोसिस होता है जिससे ट्यूमर और कैंसर सेल्स को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्किन कैंसर में भी काफी ज्यादा मददगार है। कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो अदरक जरूर खाए।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

पेट के अल्सर को करता है ठीक
अदरक का इस्तेमाल पेट की अल्सर को ठीक करने के काम भी आता है। अगर आप रोजाना अदरक खाएंगे तो इससे पेट में अल्सर बढ़ने से रोका जा सकता है। एच पिलोरी बैक्टीरिया के कारण अल्सर होता है. ऐसे में अगर आप अदरक खाएंगे तो यह बैक्टीरिया बढ़ेगी नहीं और अल्सर का खतरा भी टल जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

गठिया और आर्थराइटिस का होता है खातमा
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और आर्थराइटिस को कंट्रोल करने में और दर्द की रोकथाम करने में मददगार होते हैं. अदरक खाने से हड्डियां मजबूत होती है और गठिया के दर्द से राहत भी मिलती है।

अल्जाइमर के लिए फादेमंद
अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी में अदरक खाने से बहुत फायदा मिलता है। अदरक से टेंशन और शारीरिक कमजोरी दूर होती है और याददाश्त की समस्या ठीक होती है. अदरक में पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग के सूजन को ठीक करके याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है।

पीरियड्स के दर्द से राहत
रोजाना अदरक खाने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलता है। पीरियड्स के दौरान अगर आप अदरक का पाउडर खा रहे हैं या उसे पानी में उबालकर उसका पानी रहे हैं। तो इससे आपको पीरियड्स के दर्द में काफी ज्यादा आराम मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440