कोरियर कंपनी में नौकरी को जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जीएमएस रोड कोरियर कंपनी में नौकरी के लिए जा रही एक युवती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे के करीब 21 वर्षीय मनीषा पुत्री अश्वनी निवासी अजबपुर कलां माता मंदिर रोड अपनी स्कूटी सख्या यूके 07 डीएम 9162 से अपने घर अजबपुर कलां से जीएमएस रोड कोरियर कंपनी में नौकरी के लिए जा रही थी। जैसे ही वह आईएसबीटी पहुंचने वाली थी, तभी मुस्कान चौक के पास उसने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रॉन्ग साइड से क्रॉस करने की कोशिश की, परंतु स्कूटी सड़क के किनारे से फिसल कर ट्राली के पिछले पहिए के नीचे आ गई। जिसके परिणाम स्वरूप युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना हैं की ट्रैक्टर ट्राली को थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी SSP दफ्तर हंगामे पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र में हिंसा और अभद्रता की कोई जगह नहीं’
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440