जामुन की गुठली ग्लूकोज और फ्रुक्टोज हीट स्ट्रोक से बचाने मे मददगार हैं, इस तरह तैयार करें चूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जामुन का सेवन करना गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति को पसंद होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन जैसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं। लेकिन हम जामुन खाने के बाद उसकी गुठली को फेंक देते हैं, ये काफी बड़ी गलती है। दरअसल जामुन की गुठली का सेवन करने से काफी सारे लाभ मिलते हैं। रिसर्च गेट के मुताबिक इसमें एंथोकेनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाने में सहायक है। जामुन का प्रयोग केवल एक फल के रूप में ही नहीं बल्कि एक औषधि के रूप में भी होता है। जामुन ही नही इसकी गुठली के भी काफी सारे लाभ हैं जैसे इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रुक्टोज हीट स्ट्रोक से बचाने मे मददगार हैं। आइए जानते हैं जामुन की गुठली के फायदे-

वजन कम करने में सहायक
जामुन की गुठली का पाउडर वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है। सुबह उठ कर रोजाना पाउडर का एक चम्मच सेवन बैली फैट कम करने में और हेल्दी रखने में लाभदायक है।

त्वचा निखारने में फायदेमंद
जामुन की गुठली का पाउडर त्वचा से पिंपल और ब्लेमिश हटाने में भी सहायक है। चेहरे पर प्रयोग करने के लिए पाउडर में पानी मिला कर एक पेस्ट बनाएं और चेहरे पर रात को लगा कर सो जाएं और सुबह धो लें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट

डायबिटीज
डायबिटीज के लिए जामुन की गुठली एक दवा के रूप में काम कर सकती है। इसका पल्प, रस और गुठली हर हिस्सा डायबिटिक लोगों के लिए लाभदायक है।जामुन में कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, गौलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। इसे आयुर्वेदिक दवाइयों के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम को फिट रखता है
जामुन के साथ-साथ इसकी गुठली के पाउडर का सेवन भी डाइजेस्टिव सिस्टम को फिट रखने में बेहद मददगार है। इसकी गुठली के पाउडर गैस, ऐसिडिटी, पेट दर्द और अपाचन जैसीं समस्याओं से मिनटो में राहत दिलाने में सहातकर है।

यह भी पढ़ें -   क्या राखी बांधते ही टूट जाए तो क्या ये संकेत अशुभ है? क्या पिछली राखी को उतारकर फेंक देना चाहिए या नहीं

ब्लड प्रेशर
आज के समय में बहुत से लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रौल करना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। जामुन की गुठली के पाउडर खानें से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

कैंसर से बचाता है
जामुन की गुठली में पाए जाने वाले फाइटो केमिकल्स जैसे पॉलीफिनाल कैंसर से बचाने में भी बेहद लाभदायक हैं। इनमें एंथो साइनीन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जामुन की गुठली और जामुन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं।

जामुन की गुठली की सेवन विधि
जामुन की गुठलीयो को एक बर्तन में इक्टठा करके अच्छे से धौए। धौने के बाद सुखाने के लिए धूप में रखदें। 3-4 दिऩ की धूप के बाद जब जामुन की गुठलियां अच्छे से सूख जाएं तो इनका पाउडर तैयार करके किसी डिब्बे में स्टोर कर लें। रोजाना खाली पेट 1चम्मच पाउडर को गुणगुणे पानी के साथ खाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440