समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र ग्राम बेल फतेहपुर में रविवार की सुबह जंगल में घास काटने गयी एक महिला पर गुलदार ने झपट गया। इस दौरान उसके साथ की महिलाओं ने शोर मचाकर महिला को गुलदार के चुंगल से छुड़ा लिया। इस हादसे में महिला के गले में गुलदार ने दांत लगाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिये बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची जिन्हें ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 8 बजे ममता मटेला उम्र 38 वर्ष पत्नी हरक सिंह मटेला निवासी ग्राम बेल फतेहपुर थाना मुखानी गांव की दस बारह महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इसी बीच गुलदार घास काट रही महिलाओं के बीच से ममता को खींच कर झाड़ियों में ले गया। महिलाओं ने शोर मचाया और पत्थर मारकर ममता को गुलदार से बचाया। घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। बाद में घायल ममता के पति ने उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती करवाया। ममता के गले में काफी गहरा घाव है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारी दीवान सिंह नेगी देवाधार जोशी भुवन चंद पटलिया व चालक खड़क सिंह भंडारी टीम के साथ घायल महिला को बेस अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल-चाल मालूम किया बताया जाता है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


