हल्द्वानीः शिव पुराण कथा में बुझ गया घर का इकलौता चिराग… कूलर के करंट ने छीन लिया मां और बहन का सहारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 35 वर्षीय पुरोहित भुवन चंद्र पंत शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ शिव पुराण कथा में जाने के लिए घर से निकले थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनका आखिरी धार्मिक अनुष्ठान साबित होगा। कथा के दौरान कूलर में उतरे करंट ने उन्हें ऐसी चपेट में लिया कि परिवार का इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी भुवन चंद्र पंत कथा में पुजारी के रूप में पहुंचे थे। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जा रहा है कि भुवन चंद्र पंत परिवार के इकलौते बेटे थे। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और बहन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बेटे की असमय मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ अमावस्या 2026: अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ दोष से लेकर आर्थिक परेशानियों तक मिल सकती है राहत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कूलर में उतरा करंट सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440