मानसून से पहले दुरुस्त होंगी हल्द्वानी की सड़कें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नवीन वर्मा

खबर शेयर करें

यूयूएसडीए की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश, बरसात से पहले पूरे हों सड़क और नाली निर्माण कार्य

समाचार सच, हल्द्वानी। मानसून सीजन से पहले हल्द्वानी महानगर की सड़कों, नालियों और निर्माणाधीन परियोजनाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन और कार्यदायी संस्थाएं सक्रिय हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक सोच के अनुरूप शहर के अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसमें यूयूएसडीए सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बरसात के दौरान जनता को जलभराव, कीचड़ और यातायात संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -   5 जुलाई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नवीन वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि अधूरे कार्यों के कारण आम जनता को परेशानी हुई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में तीनपानी से काठगोदाम तक निर्माणाधीन हाईवे के कार्यों पर भी चर्चा हुई। दर्जा राज्यमंत्री ने विशेष रूप से तीनपानी से नवीन मंडी तक तथा निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास की दृष्टि से रोडवेज बस स्टेशन को अस्थायी रूप से ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करना आवश्यक है, तभी प्रस्तावित नमो भवन निर्माण कार्य को गति मिल सकेगी। इसके लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर जल्द निर्णय लेने को कहा गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से चीन बॉर्डर हाईवे बार-बार बंद, 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए नवीन वर्मा ने नगर प्रशासन को मानसून से पहले सभी प्रमुख नालियों की सफाई अभियान चलाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से टेड़ी पुलिया, तिकोनिया चौराहा और तिकोनिया से नगर निगम तक बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में हर साल भारी जलभराव होता है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। वहीं शहरवासियों को उम्मीद है कि मानसून से पहले सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से इस बार बरसात में राहत मिल सकेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440