हल्द्वानीः नगर निकाय चुनाव के चलते निजी स्कूलों में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र नगर क्षेत्र के सभी निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्कूल बसों का उपयोग चुनावी कार्यों में किया जाएगा, जिससे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए अनुरोध के बाद, उनकी अनुमति से शिक्षा विभाग ने यह अवकाश घोषित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय छात्रों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश केवल हल्द्वानी नगर क्षेत्र के निजी विद्यालयों पर लागू होगा। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440