हल्द्वानी : मंडी चौकी क्षेत्र में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अपराध जगत)। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। नगर में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए पुलिस ने अपना अभियान भी तेज कर दिया है और इस कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही संदिग्धों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। इस क्रम में बीती रात मंडी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्धावस्था में घूम रहे दो युवकों को जब रोका तो वह हड़बड़ा गये और भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। दोनों की तलाशी लेने पर पुलिस को 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गये तस्करों ने अपने नाम अभिषेक बिष्ट निवासी चोपड़ा चौराहा व कृष्ण गुप्ता उर्फ कन्नू निवासी गौलागेट राजपुरा बताया। पकड़े गये तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा, बहेड़ी व अन्य शहरों से खरीद कर लाते हैं और यहां पुड़िया बनाकर उसे महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। पुलिस को दोनों से पूछताछ में इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440