समाचार सच, हल्द्वानी। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व संध्या से ही गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। सोमवार की सुबह शहर स्थित सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी। गिरजाघर जिगलबेल से गुंजायमान रहेंगे।
क्रिश्चियन समुदाय में क्रिसमस-डे को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस बार भी बच्चों में इस पर्व को लेकर खुशियां हैं। शहर के नैनीताल मार्ग स्थित चर्च को पूर्व संध्या पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों को भी सजा कर क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही इन गिरजाघर को बिजली की रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों से सजा दिया गया। यहां क्रिसमस-डे मसीही धर्मावलंबियों की भीड़ जुटेगी। प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली और तरक्की, कोरोना के खात्मे की दुआ की जाएगी। सभी गिरजाघर जिगलबेल की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहेंगे। पादरी ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह से ही ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा प्रार्थना कराई जाएगी।
क्रिसमस पर्व पर बाजार में रौनक रही। गिफ्ट के साथ केक का महत्व बहुत होता है। विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर केक की बुकिग करवाई। ज्यादा भीड़ गिफ्ट और केक की दुकानों में रही। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री की डिमांड रही। बाजार में छोटे से लेकर बड़े क्रिसमस ट्री 100 से दो हजार रुपए के बिक रहे थे। बच्चों में सैंटा कैंप की खूब खरीदारी की। पांच रुपए से तीन सौ रुपए की सैंट क्लाज की टोपी बच्चों ने खरीदी। क्रिसमस का पर्व उन्हें प्रेम, दया और भाईचारे का सन्देश देता है और बच्चों को चाहिए कि वे सभी के साथ प्रेम से मिल जुलकर दया भावना और भाईचारे के साथ रहें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















