UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक

खबर शेयर करें

आईटीबीपी जवान की बेटी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर रचा सफलता का नया अध्याय, युवाओं को दिया संघर्ष से सीख लेने का संदेश

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की परीक्षा में हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वर्षा की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

वर्षा जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी से उच्च शिक्षा हासिल की। सीमित संसाधनों वाले सामान्य परिवार से आने वाली वर्षा ने कठिन परिश्रम, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

वर्षा के पिता केवलानंद जोशी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता दीपा जोशी गृहिणी हैं। मूल रूप से बागेश्वर जनपद से जुड़े परिवार की वर्षा ने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए लगातार तैयारी जारी रखी और आज प्रदेश की टॉप रैंकर्स में अपनी जगह बनाई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण तेज, 2.35 लाख नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील, दावे-आपत्तियों पर कार्रवाई जारी

अपनी सफलता पर वर्षा ने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को सबसे बड़ा योगदान बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना चाहिए और फिर पूरी निष्ठा, धैर्य तथा अनुशासन के साथ उसे प्राप्त करने के लिए जुट जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 14 दिवसीय निःशुल्क CCTV कैमरा व स्मोक डिटेक्टर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

युवाओं के नाम संदेश देते हुए वर्षा ने कहा कि असफलता किसी भी सफर का अंत नहीं होती। हर असफलता हमें कुछ नया सिखाती है और आगे बढ़ने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि सही रणनीति, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वर्षा जोशी की यह उपलब्धि आज हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और अथक प्रयास से बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440