पुलिस ने जबरन सौरभ को उठाया तो हर्षवर्द्धन बैठे भूख हड़ताल पर

खबर शेयर करें

आक्रोशित व्यापारियों ने जुलूस निकला, किया नगर आयुक्त का घेराव

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की बदहाल सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर यहां बैठे प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट
को गुरूवार को पुलिस टीम ने जबरन उठा दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। आज उनका भूख हड़ताल का चौथा दिन था। वहीं अब सौरभ की जगह जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि सौरभ भट्ट को आज भूख हड़ताल चार दिन हो गये थे। उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट भी आ गयी थी। जिस पर आज पुलिस टीम ने जबरन सौरभ को उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और व्यापारियों के बीच काफी तीखी-नोक झौंक भी हुई। सौरभ का कहना था कि उनका शांति पूर्वक आंदोलन चल रहा था, लेकिन प्रशासन द्वारा उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया गया है, लेकिन अब उनकी जगह पर संगठन के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे भूख हड़ताल पर बैठे गये हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना जाता व्यापारी इसी तरह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी स्कूल संचालक के खिलाफ रामनगर में एकजुट हुए पत्रकार, सीएम धामी तक पहुंचा मामला

इससे पूर्व आज दिन में 12 आक्रोशित व्यापारियों ने एक बजे बुद्धपार्क से जुलूस निकाल कर नगर आयुक्त का घेराव किया। जुलूस व घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत व जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने किया। घेराव के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना था कि महानगर की सड़कों का पेंचवर्क का कार्य शुरू हो गया है। जिस पर व्यापारियों ने लिखित में देकर सौरभ भट्ट का अनशन समाप्त कराने का अनुरोध किया। लेकिन इस बात पर नगर आयुक्त बहाने बाजी करते हुए चुप्पी साध गये। घेराव के दौरान वार्ता विफल होने पर सभी व्यापारीगण पुनः अनशन स्थल पहुंच गये। लेकिन थोड़ी देर बाद ही भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस की टीम ने जबरन सौरभ भट्ट को उठवा कर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इधर भूख हड़ताल पर बैठने वाले हर्षवर्द्धन पाण्डे ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन को जनता की जायज मांगों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने अनशन स्थल से सौरभ को जबरन उठाये जाने को तानाशाह बताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित कार्यवाही नहीं होती उनका आंदोलन गांधीवादी की तरह चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

जुलूस व घेराव में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, शांति जीना, विनीता शर्मा, गीता कांडपाल, प्रियंका शर्मा, ज्योति मेहता, सिद्धि सुयाल, गीता बिष्ट सुरभि मेहरोत्रा, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, लाला जायसवाल, मुरली मुलानी, चरणजीत बिंद्रा, उपेंद्र कनवाल, अरविंद चौहान, नदीम खान, भीमताल से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम पाल गंगोला, संरक्षक प्रवीण पटवाल, संजय गुप्ता, संदीप पांडे, कुणाल गोस्वामी, संदीप बिनवाल, नीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता, दिगंबर वर्मा, जुबेर खान, गौरव गुप्ता, सहित व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440