करी पत्ते की चाय बनाकर पी है अगर नहीं, तो आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्वस्थ शरीर के लिए न जाने हम सभी क्या-क्या उपाय करते हैं। अगर आप अपनी इम्यूनिटी से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए करी पत्ते की चाय का सेवन बेहद लाभकारी है। वैसे तो करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। हालांकि इसकी आपने कभी चाय नहीं पी होगी। आइए जानते हैं करी पत्ते की चाय पीने से क्या लाभ होते हैं।
हर घर में करी पत्ते का पेड़ जरुर होता है या फिर बाजार में आसानी करी पत्ता मिल जाता है। करी पत्ते को खाने की सुगंध और स्वाद बढ़ाने का इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता बालों के लिए सबसे हेल्थी माना जाना है। करी पत्ते में कई पोषक तत्व पाए जाते है। लेकिन क्या आप ने कभी करी पत्ते की चाय बनाकर पी है। अगर नहीं, तो आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

करी पत्ता पोषक तत्वों का भंडार है
करी पत्ते में कॉपर, मिनरल्स, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, कार्बाेहाइड्रेट, विटामिन-सी, मैग्नीशियम और जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं कि करी पत्ते की चाय पीने से क्या लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत
करी पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये सभी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। करी पत्ते की चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप खुद को कई मौसमी बीमारियों से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

तनाव होगा दूर
वैसे तो करी पत्तों में कई पोषक तत्व पाए जाते है। अगर आप करी पत्ते की चाय का सेवन करते हैं दिमाग शांत हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

पाचन तंत्र में होगा सुधार
करी पत्ते में कई गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन-तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। करी पत्ते की चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
अगर आप करी के पत्तों की चाय पीते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाएगा। करी पत्ते की चाय का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

मतली की समस्या दूर होती है
करी पत्ते मतली की समस्या का इलाज करते हैं। इन पत्तों के सेवन से मतली और उल्टी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप करी पत्ते की चाय पीतें हैं तो मतली की समस्या दूर हो जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440