खुशियों से सजे घर पर टूटा कहरः भाई की शादी से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज/हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। हल्द्वानी मंडी से अपने घर लौट रहे 23 वर्षीय अमर सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय चचेरा भाई गौतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार को अमर सिंह अपने चचेरे भाई के साथ मंडी से घर लौट रहा था। जैसे ही वे गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास पहुँचे, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौतम की हालत नाजुक देखते हुए उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   राजपुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 232 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

परिवार वालों के अनुसार अमर सिंह अविवाहित था और रुद्रपुर स्थित सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत था। घर में 23 फरवरी को उसके बड़े भाई राहुल सिंह की शादी होने वाली थी और तैयारियों की खुशियाँ चरम पर थीं। लेकिन इस हादसे ने देखते ही देखते उत्सव के माहौल को गहरे मातम में बदल दिया। जिस घर में शहनाइयाँ गूंजने वाली थीं, वहाँ अब सिसकियाँ सुनाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें -   गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440