हार्ट ऑफ हिमालया संस्था ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों का किया भव्य सम्मान, प्रियंका जोशी बोलीं- “मजदूर ही देश की असली ताकत”

खबर शेयर करें

भवाली में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और कल्याण पर हुई चर्चा, समाज के विभिन्न वर्गों ने जताया आभार

समाचार सच, भवाली। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर हार्ट ऑफ हिमालया संस्था द्वारा भवाली स्थित पर्यटन आवास गृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रमिकों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हुए उन्हें समाज और देश की रीढ़ बताया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों और श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों, उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग की मेहनत और समर्पण से ही देश की प्रगति संभव हो पाती है।

संस्था की संचालिका प्रियंका जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर केवल श्रम नहीं करते, बल्कि देश के विकास की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में श्रमिक अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी से वंचित हैं, इसलिए उन्हें जागरूक और संगठित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   आज कुमाऊं में मनाया जा रहा सातू का पर्व, महिलाओं ने की गौरी-महेश्वर की पूजा; कल होगा आठू का व्रत और प्रतिमा विसर्जन

प्रियंका जोशी ने कहा, “देश का हर निर्माण मजदूरों के पसीने और मेहनत से खड़ा होता है। मजदूर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। समाज को भी उनके योगदान को समझते हुए उनके प्रति संवेदनशील होना चाहिए।” उन्होंने सरकार से श्रमिकों के हित में प्रभावी योजनाओं को धरातल पर लागू करने और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर: 124 सड़कें बंद, गंगा चेतावनी स्तर के पार, पांच उड़ानें डायवर्ट

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने मजदूरों के संघर्ष, मेहनत और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि श्रमिकों के बिना किसी भी समाज और राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। सभी ने श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज, अद्वैती, लवेंद्र क्वीरा, विहिप जिलाध्यक्ष खजान चन्द्र भट्ट, गिरीश चंद्र सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440