कैसे होते हैं मार्च में जन्मे लोग आइए जानते हैं इनकी कुछ खास बातें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। व्यक्ति का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर इंसान का व्यक्तित्व और क्षमता का अंदाजा लगाया सकता है। साल का तीसरा महीना यानि मार्च शुरू हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस माह में जन्मे लोगों की कुछ खासियतें होती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

दिमाग से होते हैं बहुत तेज
मार्च में जन्मे लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं। ये लोग मस्तिष्क के इतने अधिक तेज होते हैं कि इन्हें धोखा देना हर किसी की बात नहीं। किसी भी षड्यंत्र को विफल करने में ये माहिर होते हैं। साथ ही इनका भरोसा अगर एक बार टूट जाए तो उसे वापस जीतना मुश्किल होता है।

दिल जीतने में होते हैं माहिर
मार्च में जन्मे इंसान दिल जीतने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग अजनबी से ही बात करना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये बातों ही बातों में किसी को भी अपना बना लेते हैं।

यह भी पढ़ें -   वंदे मातरम् की गूंज से शुरू हुई बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक

रिश्ता निभाने में होते हैं एक्सपर्ट
मार्च में जन्मे लोग रिश्ता निभाने में एक्सपर्ट होते हैं। पार्टनर के लिए इनके दिल में बेइंतेहा मुहब्बत होती है। ये कभी अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। इसके अलावा ये विपरीत परिस्थिति में भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर फिर गरजे सीएम धामी, बोले—सबूत दे कांग्रेस, FIR के बाद और गरमाई सियासत

होते हैं खुशमिजाज
मार्च में जन्मे लोग काफी खुशमिजाज होते हैं। साथ ही ये सकारात्मक सोच वाले होते हैं। इनके आसपास रहने वालों लोगों के ऊपर भी हमेशा पॉजिटिव वाइब्स मिलती रहती है।

दोस्ती निभाने में रहते हैं काफी आगे
मार्च में जन्म लेने वाले लोग दोस्ती निभाने में काफी आगे रहते हैं। साथ ही दोस्तों का भरोसा जीतने में माहिर होते हैं। हालांकि ये हर किसी से जल्द भरोसा करके उनके साथ दोस्ती भी नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440