कंधे में होने वाले दर्द से किस तरह बचें आइए जानते हैं इनके घरेलू उपचार..

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। घर के काम-काज, मानसिक तनाव और दिन के कई कार्यों को करने के बाद बदन टूट जाता है। ऐसे में कंधों में दर्द होना बहुत सामान्य बात है। हर किसी को ज्यादा थकान के बाद सबसे ज्यादा कंधों में दर्द होता है।

ऐसे में आपको क्या करना चाहिए.?
थकान के कारण शरीर की मांसपेशियां दर्द करने लगती हैं, उनमें तनाव आ जाता है और वह किसी भी प्रकार के काम को करने में अक्षम हो जाती हैं। डॉक्टर के पास भागने से अच्छा है कि आप खुद से अपना ध्यान रखें और हल्घ्के दर्द पर कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं….अगर आपको इनसे कोई आराम न मिलें और आपको लगे कि समस्या काफी गंभीर है व ये दर्द सामान्य नहीं है तो डॉक्टर से परामर्श लें। 

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में पहचान से खिलवाड़ का काला खेल बेनकाब: फर्जी आधार-पैन रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बर्फ से उपचार
कंधे में होने वाले दर्द में आइस ट्रीटमेंट बहुत फायदा करता है। आइस पैक बनाएं और उसे दर्द होने वाली जगह पर रख लें। सेंक दें, आपको काफी राहत महसूस होगी।

मसाज देना
कंधों पर किसी से हल्के हाथों से मसाज करवाएं, इससे बहुत आराम मिलता है। दर्द में राहत पाने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त का संचार भली-भांति होता है।

श्रगिंग
श्रगिंग करने से कंधें की मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। इससे लैक्टिक एसिड बैलेंस हो जाता है और दर्द में राहत मिलने लगती है। ऐसा दिन में कई बार करें तो दर्द बिल्कुल चला जाएगा।

आराम करें
दर्द होने पर भी कई लोग लगातार काम करते रहते हैं, वो काम नहीं करते हैं बल्कि अपने लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। जब भी दर्द हो, तो आराम करें। आराम करने से शरीर को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   ज़हर बनकर बिक रहीं दवाइयाँ: नकली दवा गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, 3 और गिरफ्तार

तकिया बदल दें
कई बार गलत तकिया लगाने से भी दर्द होने लगता है। कंधे में दर्द होने पर तकिया न लगाएं या फिर सॉफ्ट तकिया लगाएं।

अपनी मांसपेशियों को फीड करें
कई बार कंधें में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से होने लगता है। ऐसे में आप दर्द को दूर करने के लिए प्रोटीन, कैल्घ्शियम और विटामिन का ओरली सेवन करें। इससे राहत मिलेगी।

धूम्रपान न करें
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो करना छोड़ दें। ऐसा करने से शरीर में रक्घ्त का संचार अच्घ्छी तरह होगा और दर्द जैसी कई समस्घ्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

रोजमेरी
यह फूल, कंधे के दर्द में बहुत फायदा करता है। इसे उबाल कर इसका काढ़ा पीने से काफी लाभ मिलता है।

स्ट्रेचिंग करें
कंधें में दर्द होने स्घ्ट्रेचिंग करें। इससे आपको दर्द में राहत महसूस होगी। लेकिन भारी वजह उठाने से बचें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440