रात को जानलेवा खांसी को कैसे करें दूर, आजमाएं, रामबाण उपाय, जल्द मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और जुखाम होना आम बात है। लेकिन रात को खांसी की समस्या होने से सोना तक कठिन हो जाता है। इसके साथ खांसी की वजह से गले और फेफड़ों में वायरल संक्रमण होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐेसे में आज हम आपके लिए रात की खांसी को दूर भगाने के कुछ आसान घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनको अपनाकर आप जानलेवा खांसी से राहत पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं रात में होने वाली खांसी में आराम पाने के घरेलू उपचार। 

रात में आने वाली खांसी को ठीक करने के उपाय

सोंठ
सोंठ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसके सेवन से आपको रात में आने वाली खांसी से तुरंत छुटकारा मिल जाती है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपके गले में जमा बलगम भी आसानी गलकर बाहर आ जाता है। 

यह भी पढ़ें -   डॉ. अंकिता चांदना ने युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर किया मंथन, बताया स्क्रीन टाइम का संतुलन क्यों जरूरी

गर्म पानी
अगर आपको रात में लगातार खांसी की समस्या हो रही है तो ऐसे में आपके लिए गर्म पानी का सेवन करना बेहद आवश्यक होता है। इससे आपके गले का इंफेक्शन भी कम हो जाता है। 

शहद
अगर आप सिगरेट जैसे नशे का सेवन करते हैं तो इससे आपको रात में खांसी की समस्या होना आम बात है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इससे आपकी खांसी कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत

अदरक की चाय
अगर आप रात की खांसी से परेशान रहते हैं तो इसके लिए आप रात को सोने से पहले अदरक और काली मिर्च की चाय पीकर सोएं। इसके सेवन से आपको बहुत हद तक राहत मिल जाएगी।

भुना हुआ अदरक
अगर आप रात को खांस-खांस कर थक चुके हैं तो इसके लिए आप अदरक को भूनकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी खांसी में तुरंत आराम मिल जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440