पति-पत्नी को मिलेगी अब घर बैठें पेंशन, पीएम मोदी ने दी गांरटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पति पत्नी दोनो के लिए एक बेहतरीन योजना निकाली है। इस योजना के अंतर्गत शादीशुदा लोगों को 51 हजार रुपए तक मिल सकते हैं। इस योजना के लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें पति-पत्नी 60 साल की उम्र होने के बाद पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में लाभार्थी को पेंशन की गारंटी दी जाती है। इस योजना की शुरूआत केन्द्र सरकार द्वारा 26 मई 2020 को शुरू की थी। यह योजना एक सामाजिक सुरक्षा प्लान है। इसके तहत लाभार्थी को मासिक, तिमाही और वार्षिक पेंशन देने का प्रावधान है। योजना का संचालन देश की जानीमानी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी द्वारा किया जाता है।

बताया जा रहा है कि इस योजना में शामिल 60 साल या ज्यादा के लोग पात्रता की श्रेणी में आते हैं। योजना में 15 लाख रुपए तक का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है।अगर पति और पत्नी दोनों ही इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो प्लान में 307500 रुपए का इंवेस्ट करना होगा. यानी दोनों का मिलाकर 601500 रुपए।

यह भी पढ़ें -   बारिश के बीच बिंदुखत्ता से लालकुआं तक गूंजी राजस्व गांव की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टस की माने तो इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें साढे़ सात प्रतिशत का ब्याज मिलता है अगर आप मासिक लेना चाहें तो 4100 रुपए पेंशन के रूप में पा सकते हैं। योजना में आपका निवेश 10 साल के लिए होता है। मतलब, योजना का लाभ आपको 10 साल तक मिलेगा। इसके साथ ही इसमे कभी भी सरेंडर करने की छूट दी जाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440