patni se marpit

पति ने मारपीट कर पत्नी को निकाला घर से, शिकायत पर पुलिस जुटी जांच में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में घुनी नंबर एक, कठघरिया निवासी केशवी सनवाल ने कहा है कि उसका पति उसे विवाह के बाद से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा है। बीती 6 जुलाई को भी उसने उसके साथ मारपीट की और यह कहकर घर से निकाल दिया कि वापस आने पर वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः एक करोड़ के लालच में गंवाई जिंदगी भर की कमाई! 72 लाख की साइबर ठगी से सीखिए, वरना अगला नंबर आपका हो सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440