गला घोटकर पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। कोतवाली कैंट पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कैंट पुलिस को सूचना मिली की प्रकाश नगर बिंदाल कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली है। इस सूचना पर थाना कैन्ट से पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की तो मौके पर मोजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति राम पुकार झा पुत्र लालबाबू निवासी मोतिहारी बिहार हाल प्रकाश नगर बिंदाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसे उसकी पत्नी काजल व स्थानीय लोगों द्वारा 108 के माध्यम से कोरोनेशन चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की जॉच में मृतक के मृत्यु का कारणो का स्पष्ट पता नही चल पा रहा था क्योकी मृतक की पत्नी द्वारा मौके पर पंचायतनामा के दौरान पुलिस को बयान दिया कि मृतक ने रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या की किन्तु पंचायतनामा के दौरान फाँसी से सम्बन्धित लक्षण प्रथम दृष्टया दिखायी नही दे रहे थे। मृतक के मकान मालिक पप्पू दिवाकर द्वारा इस संबंध में गत दिवस चौकी बिंदाल पर तहरीर दी गई कि घटना के दिन पप्पू व काजल का झगड़ा हुआ था, जिस पर उसके द्वारा बीच बचाव किया गया, जिस पर मृतक पप्पू व काजल दोनों घर के अंदर चले गए। कुछ समय बाद काजल द्वारा जोर जोर से चिल्लाकर आवाज दी गयी कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है जबकि मौके पर आत्मह्त्या जैसे कोई चिन्ह नही थे, उसे पूर्ण विश्वास है की काजल ने अपने पति की हत्या की है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कैंट पर मृतक की पत्नी काजल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 145 /20 धारा 302 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया एंवम विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें मृतक की मृत्यु गला दबाकर दम घुटने से अंकित होना पाया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्ता काजल को आज 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता काजल से की गयी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वे लोग मूल रुप से बिहार के रहने वाले है। काजल घरों में साफ सफाई का कार्य करती है तथा उसका पति सैटरिंग मजदूरी का काम करता था। उनके दो बच्चे है, एक 07 वर्ष की बेटी व एक डेढ वर्ष का बेटा है। उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, 28 अगस्त को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, रात में मारपीट के दौरान जब उसका पति नशे में धुत था तो उसने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई और फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसने एक साड़ी को छत से लगे पाइप से लटका दी और बाजार चले गयी। बाजार जाते वक्त उसने अपने पड़ोसियों को बताया कि वह बाजार जा रही हैं, फिर आधे घंटे बाद वापस आई और कुंडा खोल कर चिल्लाने लगी, जैसे ही सारे लोग आए तो उसने सभी को बताया की उसके पति ने आत्महत्या कर ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440