समय से पहले हो रहे है बाल सफेद तो अपनायें ये घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। बदलती लाइफस्टाइल की वजह से समय से पहले ही सफेद बाल आना शुरू जाते है, वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर अपने खान-पान और अपनी डाइट में कुछ बदलाव करें तो इस समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है। यहां आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है, जो महिलाओं और पुरुषों के अलावा किशोरों के लिए भी बहुत काम के हो सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

हफ्ते में दो बार लगाएं तेल
हफ्ते में दो बार सिर में तेल की मालिश करनी चाहिए। उपाय बेहद छोटा है, मगर इससे आपके बालों को जरूरी पोषण मिलेगा और बाल मजबूत होंगे।

मसालेदार चीजों से बचें
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मसालेदार, तला-बुना, जंक फूड्स और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते है। इनमें दूध, पनीर, नट्स और दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके बालों के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सुरेश भट्ट ने बच्ची नगर में जनता से साधा सीधा संवाद

नथुनों में डाले गाय का घी
गाय का घी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, सोने से पहले आप अपने नाथुनों में 2 बूंद घी डाल सकते हैं, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

आंवले का सेवन
आंवला आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजाना एक-दो आंवले खाने से बालों को जरूरी पोषण मिलता है।

अच्छी नींद लें
कहा जाता है कि आपकी नींद की गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, उतना ही आपके बालों के लिए अच्छा होगा। इसलिए कोशिश करें कि रात 10 बजे तक सो जाएं और 8 घंटे की अच्छी नींद लें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब 60 नहीं मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

बालों को गर्म पानी से न धोएं
बालों को गर्म पानी से कभी नहीं धोना चाहिए। इससे आपको बालों की नेचुरल चमक खो जाती है और वह बेजाइन हो जाते है।

अपनाएं ये नुस्खे
नारियल तेल – आप अपने बालों में नारियल तेल की भी मालिश कर सकते हैं। इसके साथ ही तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं।

आंवला पाउडर – नारियल के तेल में आंवला पाउडर मिलाकर गर्म करें। जब तेल का रंग काला हो जाएं तो ठंडा होने के बाद एक बोतल में भरकर रख दें। इसके बाद हफ्ते में दो बार इस तेल को अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।

आंवला पाउडर- मुट्ठी भर करी पत्ते को नारियल के तेल में तब तक गर्म करें जब तक कि वह काला न हो जाए। ठंडा करें और स्कैल्प पर लगाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440