अगर शराब की दुकानें खुली तो व्यापारी भी खोलेगा दुकानें

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अगर इस शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी तो नैनीताल की नगर इकाई द्वारा तल्लीताल व मल्लीताल की दुकानें खोलने का प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल द्वारा उनकी बात का समर्थन किया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार कोरोना माहमारी की चेन तोड़ने के लिए लाकडाउन कर रही है दूसरी ओर शराब की दुकानें खुलवा कर खुद ही लॉकडाउन का उल्लंघन करवा रही है जो गलत है, हम इसका विरोध करते हैं। जिला व्यापार मंडल की सभी नगर इकाई से समर्थन प्राप्त कर शनिवार रविवार को लॉकडाउन में शराब की दुकान खोली गई तो व्यापारियों से भी पूरी बाजार खुलवाई जाएगी। जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा कि जहां एक ओर सरकार शराब की दुकान खुलवा रही है व यातायात में भी कोई पाबंदी नहीं है ऐसे में पुलिस व सीपीयू द्वारा आम जनमानस का चालान काटना जनता को लूटने का काम कर रही है, जो सरासर गलत है, व्यापारियों को सरकार की नीति समझ नहीं आ रही है कि सरकार चाहती क्या है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार आम जनमानस और व्यापारियों के सब्र का इम्तिहान ना ले वर्ना सरकार को इसके गंभीर परिणाम देखने होंगे। इस समय व्यापारियों से लेकर आम जनता आर्थिक रूप से पुनः अपने को खड़ा करने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में सरकार के इस तरह के कदम निंदनीय है सरकार को व्यापारियों के लिये कोई भी आदेश जारी करने से पूर्व व्यापारी प्रतिनिधियों से वार्ता करके ही लागू करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

One thought on “अगर शराब की दुकानें खुली तो व्यापारी भी खोलेगा दुकानें”