सड़क की दशा नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन, विधायक को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड में नवीन मंडी से लेकर लालकुआं तक सड़क जर्जर हालत में है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। इन गड्ढ़ों में दुर्घटनाग्रस्त होकर कई लोग अकाल काल का ग्रास बन चुके हैं तो कई अपाहिज हो चुके हैं। इस सड़क को दुरूस्त करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। सड़क की मरम्मत का काम हुआ भी तो वह इस तरह हुआ कि चार दिन में ही स्थिति गड्ढ़ों वाली ही हो गई। सड़क दुरूस्त करने की मांग उठा रहे क्षेत्रवासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। इसे लेकर एक बार फिर क्षेत्र के विधायक को ज्ञापन सौंपा गया है। दो टूक शब्दों में चेताया गया है कि यदि सड़क की दशा नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। मंडी से तीनपानी, गोरापड़ाव, मोटाहल्दू, मोतीनगर बरेली रोड में हो रहे गड्ढ़ों से निजात दिलाने के लिए विधायक नवीन दुम्का को सौंपे गये ज्ञापन में समाजसेवी कमल मुनि, मनोज मठपाल, हरीश सुनाल ने कहा है कि क्षेत्र के लोग इस सड़क से अब आजिज आ चुके हैं। विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। उन्हें सड़क दुरूस्त करने के नाम पर महज कोरे आश्वासन दिये जा रहे हैं। सड़क ठीक न होने से जहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, वहीं लोगों को भी आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में विधायक से जनहित की समस्या को देखते हुए आवागमन के मुख्य मार्ग को जल्द दुरूस्त करने की मांग की गई है। सड़क की जल्द मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में दीप जोशी, भुवन जोशी, कमलेश पांडे, मनोज जोशी, प्रकाश भट्ट, हरीश भट्ट, शंकर दत्त गजरोला, मोहन चन्द्र कोठारी, पीयूष समेत कई क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440