अगर नाक में हो रही खुजली के वजह से सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है तो समझे कि आपकी नाक में एलर्जी है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मौसम बदलने से नाक में एलर्जी के कारण खुजली महसूस होने लगती है। इस खुजली की वजह से सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। नाक में एलर्जी किसी बाहरी चीज के सम्पर्क में आने से भी हो सकती है। नाक में खुजली होने के बहुत से कारण हैं, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं।

  • एक्जिमा के कारण नाक में एलर्जी हो सकती है।
  • नेजल एलर्जी या एलर्जिक रायनाइटिस होना।
  • अस्थमा होने पर नाक में एलर्जी हो सकती है।
  • सिगरेट के धुएं से भी नाक में खुजली होती है।
  • नाक में धूल जाने के कारण खुजली हो सकती है।
  • परफ्यूम के साइड इफेक्ट से भी नाक में खुजली होती है।
  • जेनेटकि कारणों से भी नाक में खुजली महसूस हो सकती है।

घरेलू नुस्खे
नाक में हो रही खुजली को वैसे तो ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली दवाईयों के जरिये ठीक किया जा सकता है, लेकिन नाक की खुजली को आप घरेलू नुस्खों के जरिये भी सही कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन घरेलू नुस्खों पर –

शहद और तुलसी- नाक में खुजली की वजह फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है। संक्रमण दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते का पेस्ट बना लें। इसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को गुनगुने पानी के साथ लें। इस मिश्रण का सेवन करने से त्वचा में हो रही खुजली की समस्या भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के उद्योगपति से करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला समेत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पपीता- पपीते का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। पपीते में ब्रोमलेन नाम का इंजाइम पाया जाता है जिससे नाक की सूजन और खुजली की समस्या दूर होती है। रोजाना पपीता का सेवन न करें। हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकते हैं।

हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। हल्दी का सेवन करने से नाक और त्वचा में खुजली की समस्या दूर होती है। हल्दी को गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। गरम दूध या पानी में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। रात में इसका सेवन करने से नाक में हो रही खुजली से निजात मिलेगी। नाक की एलर्जी दूर करने में हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3 हजार मीटर का होगा रनवे; बड़े विमान भर सकेंगे उड़ान

काली मिर्च- नाक में खुजली की समस्या दूर करने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलर्जी के कारण अगर नाम में खुजली हो रही है, तो काली मिर्च का सेवन फायदेमंद साबित होगा। काली मिर्च में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। काली मिर्च के साथ शहद मिलाएं। गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च और शहद को मिलाकर खाएं।

कपालभाति प्राणायाम- नाक में खुजली होने पर आप कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं। कई बार नाक का रास्ता ब्लॉक होने के कारण खुजली की समस्या होती है। खुजली दूर करने के लिए नाक का रास्ता खुलना जरूरी है। इसके लिए कपालभाति का अभ्यास 15 मिनट के लिए करें। कपालभाति करने के लिए गहरी सांस लें। सांस को अंदर खींचें। फिर सांस छोड़ते हुए पेट को खींचें।

नाक में खुजली होने पर एलर्जी टेस्ट किए जा सकते हैं। वैसे तो एलर्जी के लक्षण एक हफ्ते के अंदर ठीक हो जाते हैं। अगर फर्क महसूस न हो, तो डॉक्टर से मिलें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440