पुरानी झाड़ू को बदलकर अगर आप नया झाड़ू खरीद रही हैं तो आइए जानते हैं किस दिन न खरीदें

खबर शेयर करें

If you are buying a new broom by replacing the old broom, then let us know on which day you should not buy it.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर की समृद्धि के लिए कुछ ज्योतिष और कुछ वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं तो सदैव खुशहाली बनी रहती है और कोई भी समस्या नहीं आती है।

इसी तरह घर में झाड़ू रखने के भी कुछ ज्योतिष नियम बनाए गए हैं। यदि शास्त्रों की मानें तो झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना जाता है क्योंकि इसे साफ़-सफाई से जोड़ा जाता है और मान्यता यह भी है कि यदि कोई झाड़ू का किसी भी तरह से अपमान करता है तो आर्थिक हानि हो सकती है।

घर में झाड़ू को रखने का एक निश्चित स्थान होता है और इसे खरीदने के भी कुछ विशेष दिन बताए गए हैं। ज्योतिष की मानें तो यदि झाड़ू सही दिन और मुहूर्त के हिसाब से न खरीदी गई तो आपके घर में कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें कि पुरानी झाड़ू को बदलकर अगर आप नया झाड़ू खरीद रही हैं तो किस दिन न खरीदें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में अतिक्रमण हटते ही बवाल, स्कूल संचालक पर दबंगई और पत्रकार पर दबाव के आरोप

शनिवार के दिन न खरीदें झाड़ू
शास्त्रों में झाड़ू खरीदने के नियमों की मानें तो आपको शनिवार के दिन भूलकर भी नया झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। यही नहीं इस दिन आपको पुराने झाड़ू को भी घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से शनि दोष हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़े साती चल रही हो तो उसे भूलकर भी शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए।

शुक्ल पक्ष में न खरीदें झाड़ू
ज्योतिष की मानें तो झाड़ू आपको कभी भी शुक्ल पक्ष में नहीं खरीदनी चाहिए। इस अवधि में खरीदा गया झाड़ू घर में दरिद्रता लाता है। शुक्ल पक्ष में कभी भी आपको नए झाड़ू का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान नए झाड़ू के इस्तेमाल से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

रविवार के दिन न खरीदें झाड़ू
रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूर्य की आराधना से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस दिन आपको झाड़ू न खरीदने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में परेशानियां आने लगती हैं।

सोमवार के दिन न खरीदें झाड़ू
सोमवार के दिन आपको भूलकर भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन नए झाड़ू का इस्तेमाल (झाड़ू लगाने के नियम) करने की भी मनाही होती है। ज्योतिष के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है इसलिए इस दिन झाड़ू न खरीदने की सलाह दी जाती है।

गुरुवार के दिन न खरीदें झाड़ू
गुरुवार के दिन आपको सफाई से जुड़ा कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन आपको झाड़ू न खरीदने की सलाह दी जाती है। इस दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु आपसे नाराज हो सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440