बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार, पुलिस रोकथाम की दिशा में नहीं उठा रही है कोई कदम : पुष्पा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बिन्दुखत्ता क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है। गांवों में कच्ची शराब, चरस, स्मैक आदि मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लॉकडाउन के बाद से इसमें काफी इजाफा हुआ है। नशे के कारण बलात्कार व अन्य अपराध भी बढ़े हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। जिसके चलते महिलाएं रात में गश्त करने को मजबूर हैं। यह जानकारी यहां पत्रकारों से वार्ता में अवैध नशा विरोधी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, बिन्दुखत्ता के पदाधिकारियों ने दी। इस दौरान मोर्चे की घटक संगठन प्रगतिशील महिला एकता केंद्र व मोर्चे की संयोजिका पुष्पा ने कहा कि बिंदुखत्ता के गांवों के अंदर शाम होते ही सड़कों, पार्कों, फील्डों में अवैध नशा बेचने वाले व इनका सेवन करने वालों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। नशेड़ी गाली-गलौज, मारपीट करने के साथ ही महिलाओं व युवतियों से भी अभद्रता करने से बाज नहीं आते हैं। इससे गांवों में अराजकता का माहौल बना रहता है। कहा कि यहां पूर्व में भी नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग बालिका, युवतियों व वृद्घों को अपनी हवस का शिकार बना चुके हैं। प्रगतिशील युवा संगठन के रमेश ने कहा कि आज 10-12 साल के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा, पुरुष तक नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं। नशा माफिया जल्द अमीर बनने के प्रयास में गांवों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन के उमेद ने कहा कि क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। लेकिन पुलिस-प्रशासन इसकी रोकथाम की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। जो मिलीभगत का संदेह उत्पन्न करता है। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश ने शासन-प्रशासन से नशे के कारोबार में अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के साथ ही बिंदुखत्ता में नशा मुक्ति केंद्र व मनोचिकित्सक की तैनाती की मांग की। गांव की ही महिला रेखा ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी से बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए महिलाएं अपने बच्चों व लोगों को बचाने के लिए रात में लाठी-डंडे, टॉर्च लेकर गश्त करने को मजबूर हैं।
वार्ता में पंकज, रेखा, पिंकी आदि लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440