खाना खाने के तुरंत बाद ऐसे छोटे छोटे बहुत से काम जिन्हें करने से आयुर्वेद के मुताबिक स्वास्थय के लिए हानिकारक बताये गये हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सेहत है तो सब है। यह बात तो जगजाहिर है लेकिन जाने-अनजाने में हम रोजमर्रा में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं जैसे खाना खाने के तुरंत बाद नहाना। ऐसी छोटे छोटे बहुत से काम है जिन्हें आयुर्वेद के मुताबिक, स्वास्थय के लिए हानिकारक बताया गया है। चलिए आज आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

फल खाना
आपने ये तो सुना होगा कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए,लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

सिगेरेट पीना
खाना खाने के बाद पी गई 1 सिगरेट आमतौर पर पी गई 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती हैं साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता हैं।

सोना
खाना खाने के तुरंत बाद सोने से खाना ठीक से नहीं पचता जिसके कारण मोटापा बढ़ता हैं इसीलिए खाना खाने के 2-3 घंटे तक नहीं सोना चाहिए।

ब्रश करना
खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से अगर खट्टा आहार खाया हो, तो ब्रश करते व़क्त इनैमल यानी दातों की ऊपर की परत निकल सकती हैं इसलिए ब्रश करें पर कुछ देर बाद।

खाने के तुरंत बाद बेठ जाना
ज्यादातर नौकरी वाले लोग खाना खाने के बाद एक जगह कुर्सी पर बैठ जाते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप मोटापे को बढ़ावा देते हैं खाना खाने के 15 मिनट बाद टहलना जरूर चाहिए।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

चाय पीना
जो लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद चाय पीते हैं। लेकिन जरा ध्यान दीजिए, खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है व एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

नहाना
सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440