हल्द्वानी में राजमिस्त्री ने पंखे के कुंडे में लटकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के एक राजमिस्त्री ने अपने घर में पंखे के कुंडे में लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे के कुंडे से लटके शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरा। मामला संदिग्ध बना हुआ है। फिलहाल पुलिस के अनुसार राजमिस्त्री ने पत्नी से हुई अनबन के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -   18 जुलाई 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का पूरा राशिफल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार ने बीती रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली। जब परिवारजन कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो शव झूलता देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक का बीती रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दीपक के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें -   ब्रेकिंग न्यूज- दुखदः बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े हत्या, शिक्षा जगत में शोक की लहर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440