हल्द्वानी में चोरों ने रिटायर्ड दरोगा का घर खंगाला, ले उड़े कीमती जेवरात व नगदी, तीन दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के आरटीओ रोड चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड दरोगा के घर को खंगाल दिया। चोर वहां से कीमती जेवरात व नगदी उड़ा ली। घटना के दौरान रिटायर्ड दरोगा अपने परिवार के साथ नैनीताल गये हुए थे। पीछे से चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। फिलहाल चोरी की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस चोरी की घटना में कितनी गंभीर है।

उदयलाल पुर निकट आरटीओ रोड कुसुमखेडा हल्द्वानी निवासी बसंत कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं। बीते 23 सितंबर को वह परिवार के साथ नैनीताल अपने बेटे हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूरज पांडेय से मिलने गए थे। 27 सितंबर की सुबह पड़ोसी सोनू ने उन्हें फोन पर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद वे आनन-फानन में हल्द्वानी आए तो देखा घर का ताला टूटा है और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर में रखे करीब 30 से 35 तोला सोने के जेवरात व नगदी भी गायब थी।
इधर पीड़ित बसंत बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को उसी दिन दे थी। इसके बाद मुकदमा सूचना के तीसरे दिन दर्ज हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440