हरिद्वार में केजरीवाल ने रोड शो कर भरी चुनावी हुंकार, कहा-आम आदमी पार्टी को दें एक मौका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री हरिद्वार दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने रोड शो के जरिए चुनावी हुंकार भरी। रोड शो के दौरान कार्यकर्त्ताओं की भारी भीड़ नजर आयी।

रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 20 वर्षों से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रदेश को लूटा है। अब इनका यह खेल खत्म करना है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को एक मौका दिया। पार्टी ने सात साल में ऐसा कार्य किये कि बाकी पार्टी हवा निकल गयी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह एक मौका आम आदमी पार्टी को दें।

उन्होंने अपनी पार्टी की नीति के बारे में बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वह कार्य धरातल पर कर जनता को सुविधायें प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि हमने जनता से कहा कि वोट दो स्कूल बनाएंगे। दिल्ली में बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो स्कूल बनाएंगे और नौकरी भी देंगे। दिल्ली में ऐसा करके दिखाया है। अब देवभूमि में भी वही करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो यहां तीर्थों के मुफ्त दर्शन करने की योजना चलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल: 23 नवंबर 2026 । सोमवार वैकुण्ठ चतुर्दशी पर बन रहे हैं विशेष संयोग, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440