सर्दियों में हाथों की उंगलियों के जोड़ो में दर्द परेशानी का कारण बन जाती है, आइए जानते हैं कैसे घरेलू उपाय से मिलेगा आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कभी-कभी सर्द की वजह से हाथों की उंगलियों के जोड़ो में दर्द होने लगता है जिससे बहुत परेशानी होने लगती है। हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द की गंभीरता इसके कारणों पर निर्भर करता है। जैसे कि कई बार दर्द किसी चोट लगने के कारण होता है, तो कई बार ये ठंड लग जाने के कारण होता है तो कई बार गठिया के कारण होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।

एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और उंगलियों का दर्द भी कम होने लगता है। ऐसे में आप उंगलियों के जोड़ों पर तेल लगा कर लगातार एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस दौरान आप उंगलियों को आगे-पीछे करें और इसके जोड़ों में तेजी लाएं। इसके अलावा अगर आप स्विमिंग कर सकते हैं तो वो भी करें क्योंकि इससे उंगलियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है।

सिकाई करें
अगर आपको सर्दियों के कारण जोड़ों में दर्द हो रहा है तो आप गर्म पानी की सिकाई से इसे कम कर सकते हैं। अगर आपको गर्मियों में दर्द हो रहा है तो आप ठंडे पानी से या फिर बर्फ से अपने उंगलियों के जोड़ों की सिकाई कर सकते हैं। दरअसल, सिकाई ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और दर्द और सूजन कम करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सप्तमी तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानें 2 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

हल्दी लगाएं
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है जो कि मांसपेशियों के सूजन को दूर करता है दूसरा इसका हीलिंग नेचर चोट और मांसपेशियों के खिचांव को कम करता है। ऐसे में जब आपके उंगलियों में दर्द हो तो हल्दी में थोड़ा सा सरसों तेल मिलाए और उसे दर्द वाले जोड़ों पर लगाएं फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। ये दर्द को कम करने में मदद करेगा। दर्द को कम करने के लिए आप चाहें तो हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। इससे अंदर से हीलिंग में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   अक्टूबर में केदारनाथ पहुंच सकते हैं PM मोदी, 22 से 25 तारीख के बीच दौरे की तैयारी तेज

पपीते की छाल लगाएं
उंगलियों के जोड़ों में दर्द होने पर पपीते के छाल को बांधना एक पुराना नुस्खा है। माना जाता है कि इसका छाल आपके दर्द को सोख लेती है और इसे तेजी से ठीक करने में मदद करती है। ऐसे में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस साबुत हल्दी को पीस लें और इसमें लौंग का तेल मिला लें। अब इसमें हल्का सा चूना मिलाएं और इसे मोटा-मोटा उंगलियों की जोड़ों पर लगाएं जिसमें कि आपको दर्द हो रहा हो। अब पपीते के छाल को इस पर बांध दें लगभग 1 घण्टे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें दिन में ऐसा 3 से 4 बार करें, आपको सूजन में आराम मिलेगा साथ ही दर्द भी तेजी से कम हो जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440