एमबी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की भव्य मूर्ति का लोकार्पण, मंत्री गणेश जोशी बोले- युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्वगुरु

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के एमबी पीजी कॉलेज परिसर में सोमवार को राष्ट्रवाद, युवा शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान “स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पार्क” का उद्घाटन भी किया गया, जिसने पूरे परिसर को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद को भारत की आत्मा और युवाओं का सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें -   पद्मिनी एकादशी 2026: अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पद्मिनी एकादशी’, के रूप में मनाई जाती है, जानिए व्रत रखने के नियम

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा आत्मिक जुड़ाव रहा है। अल्मोड़ा, चंपावत स्थित मायावती आश्रम और कुमाऊं की वादियों में उन्होंने कई बार साधना और चिंतन किया। मंत्री जोशी ने कहा कि हिमालय की दिव्य ऊर्जा व्यक्ति के भीतर छिपी चेतना और गौरव को जागृत करने की क्षमता रखती है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं थे, बल्कि भारतीय राष्ट्रवाद के सबसे बड़े प्रणेता थे। उन्होंने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और आधुनिक सोच का संदेश दिया। आज जरूरत है कि युवा उनके विचारों को अपनाकर अपने जीवन को नई दिशा दें।

यह भी पढ़ें -   फेक नैरेटिव फैलाने वालों पर सीएम धामी का बड़ा वाररू बोले- सोशल मीडिया को बनाओ राष्ट्र निर्माण का हथियार

कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सकारात्मक सोच और अनुशासन ही युवाओं को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

एमबी पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और प्रेरणा पार्क युवाओं के लिए आने वाले समय में प्रेरणा का केंद्र बनेंगे।

इस अवसर पर जैविक बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश, जगनमोहन सिंह, राकेश सिंह, हितेश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440