मुख्य दरवाजे पर लगाये ये वस्तुएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, आध्यत्म डेस्क। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है अगर वास्तु घर का सही हो। वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वरवाजा बहुत ही अहम होता है। वास्तु को देखते हुए घर के अपने मुख्य दरवाजे पर कुछ लोग शुभ चीजें लगाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि घर के मुख्य दरवाजें पर कौन सी शुभ चीजें लगानी चाहिए। इन चीजों को लगाने से सकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले लोगों पर होता है।
माला – अगर आप भी अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण घर के मुख्य दरवाजे पर लगा लें। मुख्य द्वारा इसे बांधना शुभ माना गया है।
देवी लक्ष्मी – लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर भी घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि धन का लाभ लक्ष्मी – कुबेर की तस्वीर लगाने से होता है।
लक्ष्मी जी के पैर – वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी के पैर घर मुख्य दरवाजे पर बनाने से धन – दौलत और समृद्धि घर पर आती है।
शुभ-लाभ – नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने क लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ – लाभ लिखना अच्छा माना जाता है।
स्वास्तिक – हिंदू शास्त्र में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह कहा गया है। स्वास्तिक का निशान हर शुभ और मांगलिक कार्यों में बनाया जाता है और पूजा की जाती है। कहा जाता है कि घर में सौभाग्य और समृद्धि की बढ़ोत्तरी मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाने से होती है।
ये है खास बातें जिन पर ध्यान देना जरूरी – अन्य दूसरे दरवाजों से बड़ा घर के मुख्य दरवाजे को रखना होता है। दोनों तरफ से यह दरवाजा खुलना चाहिए।
एक बात का ध्यान रखें कि घर का दरवाजा खोलते समय कोई आवाज ना आए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर दरवाजे से आवाज आती है तो उसे सही कराएं।
हमेशा ही अच्छी रोशनी द्वार पर होनी चाहिए। नाम की पट्टी घर के प्रवेश द्वार पर सुंदर और साफ तरीके से लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक माहौल घर में बना रहता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440