कोविड-19 व यातायात नियमों के उल्लंघन पर हुए चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने जहां कोविड-19 व यातायात नियमों के उल्लंघन पर कईयों के चालान किए। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने व पिलाने पर दो लोगों पर कार्यवाही की है। कोविड-19 व यातायात नियमों के पालन को लेकर इन दिनों पुलिस चौकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क बाहर घूमने पर 52 लोगों का चालान कर 8200 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया। साथ ही फेरी लगाकर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 11 चालान 81 पुलिस एक्ट में कर 2750 रुपए का संयोजन शुल्क वसूल किया गया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर दर्जनों वाहनों का चालान काटा। अभियान के तहत पुलिस ने मोटर अधिनियम में 53 चालान किए। जिसमें नगद 42 चालान कर 21500 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया।
इधर पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी राजपुरा जितेंद्र सोराड़ी के अनुसार सूचना पर कुष्ठ आश्रम के पीछे छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने देशी शराब के 65 पव्वों के साथ सोनू पुत्र प्रेम राम निवासी राजपुरा को गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से इस कार्य में संलिप्त था। उधर लोगों को खुले आम शराब परोसा एक दुकादार को भारी पड़ गया। मंगलपड़ाव चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मंगलपड़ाव क्षेत्र में खुलेआम शराब पिला रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से अंग्रेजी शराब के 35 पव्वे बरामद किए गए हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र हीरा सिंह बिष्ट निवासी गली नंबर 8 रामपुर रोड बताया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल (1 अगस्त 2026): शनिदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440