काठगोदाम थाना पुलिस ने 930 ग्राम चरस के साथ पकड़ा तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 930 ग्राम चरस बरामद की है। उसे एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

एसओजी व काठगोदाम थाना पुलिस की संयुक्त टीम बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच हैड़ाखान रोड टूटा पहाड़ के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक से पूछताछ की गई तो वह सकपका गया। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो 930 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर तस्कर नारायण सिंह चिलवाल पुत्र स्व. आन सिंह चिलवाल निवासी बडोन, मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसने यह चरस स्वयं तैयार की है और बेचने के लिए यहां ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में फिर बड़ा फेरबदल! 6 अफसरों के तबादले, 4 वरिष्ठ ACF को पहली बार मिली DFO की कमान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440