इन चीजों के रखने से होती हैं आर्थिक परेशानियां

खबर शेयर करें

हल्द्वानी समाचार, अध्यात्म डेस्क। पैंसों को पर्स और वॉयलेट में ही अधिकतर लोग रखते हैं। हालांकि आप जानते हैं पर्स और वॉयलेट में पैसे रखना भी लाभकारी नहीं होता है। कई तरह के नुकसान का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं लोग दुखी भी पर्स और वॉयलेट में पैसे रखने से दुखी रहते हैं। लोग पर्स को धन रखने की बजाय उसे कूड़ेदान बना देते हैं। अक्सर देखा गया है लोग गैर कागजात अपने पर्स में रखते हैं। हालांकि पर्स में लोग कुछ ऐसी चीजें रखते हैं जो नहीं रखना चाहिए। इन्हीं आदतों की वजह से लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है चलिए बताते हैं पर्स में बरकत और धन वृद्धि के लिए क्या रखें और क्या ना रखें।
न रखें चाबी – वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि पर्स में चाबी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी होती है। पर्स में किसी तरह की कोई चाबी नहीं रखें ना ही घर की और ना ही ऑफिस की। ऐसा कहते हैं व्यक्ति को पर्स में चाबी रखने से उसे आर्थिक तंगी का सामना जीवन में लगातार करना पड़ सकता है।
बिल और गैर जरूरी कागजात ना रखें पर्स में – कई बार देखा गया है कि लोग अपने पर्स में बिल की रसीद रखते हैं। पर्स में बिल और पेमेंट की रसीद ना रखें। पर्स में बिल और पेमेंट की रसीद रखने से नकारात्मकता बढ़ती है साथ ही गैर खर्चे भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही कागज के नोटों के साथ बिल की कापी भी पर्स में न रखें।
पर्स ना रखें सिरहाने – वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सिरहाने के पास अपना पर्स नहीं रखना चाहिए। इतना ही नहीं पर्स को सोते समय बेड पर भी नहीं रखें। ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु विज्ञान में कहा गया है कि फटा हुआ पर्स कभी नहीं रखना चाहिए।
न रखें कर्ज की राशि – वास्तुशास्त्र में कहा गया है पर्स में कभी भी उधार के पैसे नहीं रखने चाहिए। अगर आप किसी से भी उधार लेते हैं और उसे वापस करते हैं तो उस राशि को कभी भी अपने पर्स में न रखें। इतना ही नहीं अगर आप उधार की राशि पर किसी के ब्याज की राशि देनी है तो उसे भी पर्स में रखने से बचें। शास्त्रों में कहा गया है कि पर्स में ऐसा पैसा रखने से जीवन में ऋण बढ़ जाता है और आर्थिक नुकसान की संभावना होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440