बिना मास्क वालों के लिए किरण बनी आशा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निर्धन व असहाय लोगों के लिए जो मास्क इत्यादि खरीदने में असमर्थ नजर आते हैं ऐसे लोगों के लिए आशा शुक्ला धरातल पर किरण के रूप में कार्य करती नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण काल में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनने अनिवार्य था ऐसे में निर्धन व असहाय व्यक्ति जो मास्क से ज्यादा अपने परिवार का भरण पोषण करना जरूरी समझता था। ऐसे में समाज सेवी आशा शुक्ला ने लोगों को मास्क देते हुए कहा कि अगर परिवार का भरण पोषण जरूरी है तो मास्क पहनना भी बेहद अनिवार्य है। उनके द्वारा अब तक हजारों मास्क व सेनेटाइजर लोगों में वितरण किये जा चुके हैं। वर्तमान में भी वह उक्त कार्य को बखूबी अंजाम देते हुए विगत दिनों रोटी बैंक के तरूण सक्सेना को निर्धनों में 100 मास्क वितरण हेतु वहीं हल्दूचौड़ की शिक्षिका विमला जोशी को भी लगभग 100 मास्क अपने क्षेत्र में बांटने हेतु साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी लोगों को देने हेतु चंदन नयाल को मास्क भेंट किये।
इधर बीते दिवस भी समाजसेवी आशा शुक्ला ने भीमताल क्षेत्र में मजदूर लोगों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया और कोरोना से बचाव के लिये भी उन्हें जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समाजसेवी पंकज खत्री द्वारा इस सेवा कार्य में सहयोग किया है। उनका कहना था कि वह भविष्य में इस तरह से गरीब व असहाय लोगों के लिये मास्क व सेनेटाइजर वितरण का कार्य जारी रखेंगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440