समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के द्वारा रोजगार दो मुहिम से मुहिम के तहत आज उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में रोजगार दो की मांग को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रोजगार दो मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय उपवास एवं धरने देकर बेरोजगारों को रोजगार देने की पुरजोर मांग की। सुशील राठी ने कहा कि सरकार शीघ्र जागे और बेरोजगारों की सुध ले, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए, क्योंकि प्राय: देखने को मिला है कि बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सुशील राठी ने कहा कि बेरोजगार रोजगार को लेकर आर्थिक व मानसिक रूप से अत्याधिक परेशान हो चुका है। बेरोजगार रोजगार की आस में दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है मगर भाजपा की अंधी गूंगी बहरी सरकार बेरोजगारों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












