समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने गश्त के दौरान जहां सटोरिये के साथ ही चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने व हंगामा करने पर दो पर कार्यवाही की है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करते मिला। पकड़े गये सटोरिये प्रेम साहू पुत्र सरजू प्रसाद साहू निवासी इन्द्रानगर मोबाइल फोन से ऑन लाइन सट्टा लगा रहा था। उसके पास से पुलिस को 1050 रूपए की नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े गये सटोरिये के खिलाफ गैमलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं हल्द्वानी। पुलिस ने चाकू के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। मंडी चौकी पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी उसे मंडी बाईपास के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नूरी मस्जिद इन्द्रानगर का रहने वाला है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने चैकिंग के दौरान रेलवे बाजार में जब कार संख्या यूके 04एडी-3950 को रोका गया तो उसका चालक सुमित सोनकर पुत्र ओम प्रकाश सोनकर निवासी गांधीनगर शराब के नशे में धुत पाया गया। पुलिस ने कार सीज करने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया। उधर तनख्वाह बढ़ाने को लेकर हंगामा करने के आरोपी गार्ड के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से भीमताल निवासी मुकेश मेहरा पुत्र आनन्द सिंह मेहरा यहां उत्तर उजाला में गार्ड के पद पर तैनात है। बीती रात वह तनख्वाह बढ़ाने को लेकर अपने मघलिक से झगड़ रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग के तहत कार्यवाही की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


