कुमाऊँ के मरीजों को अब महानगर नहीं जाना पड़ेगा – विधायक सुमित हृदयेश ने किया अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सुमित हृदयेश ने मंगलवार को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई अत्याधुनिक कैथ लैब कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब हृदय रोगों के उपचार के लिए क्षेत्रवासियों को बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे मरीजों के समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

यह भी पढ़ें -   ९ जून २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय को उन्होंने लगातार सदन में प्रमुखता से उठाया, ताकि कुमाऊँ क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही सुलभ हो सकें।

हालांकि विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में कैथ लैब के संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण यह सुविधा पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों एवं शासन स्तर पर वार्ता की जा चुकी है और शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित कर कैथ लैब को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था

उन्होंने कहा कि वे जनसेवा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद रवि जोशी, हेमंत शर्मा, मोहन बिष्ट, मोनू पांडे, दिवेश तिवारी, एडवोकेट धर्मवीर, देवेन्द्र नेगी, वसीम डैनी, मोहम्मद गुफरान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440